विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटा अररिया प्रशासन, डीएम ने की समीक्षा बैठक

38 views

फारबिसगंज/अररिया, 6 सितंबर ।आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आत्मन कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी, नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने सबसे पहले जिले में गठित सभी 22 कोषांगों के नोडल अधिकारियों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्मिक डेटाबेस, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, ईवीएम का मूल्यांकन, वाहनों की उपलब्धता और पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था जैसी सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली जाएं।

बैठक में पीपीटी (PowerPoint Presentation) के जरिए एक-एक कर सभी कोषांगों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने इसके लिए हर संभव तैयारी पहले से ही करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ