मनोज बाजपेयी की ‘द फेमिली मैन 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

198 views

मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 3’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। करीब 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए होती है, एक पिता की चिंता और एक एजेंट की जिम्मेदारी के बीच झूलता किरदार। लेकिन जल्द ही कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है जब सामने आता है जयदीप अहलावत का किरदार, जो इस सीजन का नया विलेन है। जयदीप के तीखे संवाद और उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया है, और ट्रेलर में वे मनोज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका किरदार रहस्यमय है, ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी एक सस्पेंस पैदा करती है।

राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज डी2आर फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। इसका ग्लोबल प्रीमियर 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद ‘द फैमिली मैन 3’ दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाली है, जहां एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार दोनों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश करता है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ