बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना के काफिले पर हमला, कैप्टन समेत तीन अफसर घायल

256 views

क्वेटा, 04 नवंबर । पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के अरावन जिले में पाकिस्तान की सेना को निशाना बनाकर किए गए हमले में कई जवान हताहत और एक कैप्टन समेत तीन अधिकारी घायल हो गए। यह हमला पिछले दिनों जिले के झाओ के पटकी में हुआ। इस दौरान सेना के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पश्तो भाषा में प्रसारित द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह सैन्य काफिला किसी अभियान को पूरा कर लौट रहा था। हथियारबंद लोगों ने उस पर घात लगाकर हमला किया। हमलावरों ने कई घंटे तक गोलाबारी की। हमले में सेना के कैप्टन आर्टजा और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। उन्हें सीएमएच खुजदार में स्थानांतरित कर दिया गया है। सैन्य और स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक हमले में मारे गए कर्मियों का कोई विवरण नहीं दिया है।

इस क्षेत्र में बलोच सशस्त्र स्वतंत्रता संगठन सक्रिय हैं। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। उधर, पिछले 60 घंटों के दौरान प्रांत के अनेक जिलों में हुई गोलीबारी और सड़क हादसों में चार लोग मारे गए और नौ लोग घायल हो गए।

अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सोराब के छड़ बोदला इलाके में नबी बख्श की गोली मारकर हत्या कर दी। चगाई इलाके में क्वेटा से दलबंदिन जा रहे डॉक्टरों की कार पलट गई। प्रिंस फहद अस्पताल से जुड़ी महिला डॉ. समीरा अयाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉ. वसीम बारी, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तुर्बत के हिरंक इलाके में एम-8 हाइवे पर एक तेज रफ़्तार कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं लाइबा बिन्त मुराद हासिल और उनकी मां रईसियाना मुराद हासिल की मौत हो गई। खोदा बख्श, फ़िरोजा और मुराद घायल हो गए।

डेरा बुगती सुई रोड पर एक ट्रक के पलट जाने से दो लोग घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस स्टेशन लिंजो सफारी की सीमा में डेरा बुगती के सुई इलाके में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में जमशीर चकरानी बुगती नाम का व्यक्ति घायल हो गया। इस बीच, स्थानीय लेवी को मूसा खेल के गोरो क्षेत्र से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ