पिता निकला हैवान: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बेटी के साथ किया बलात्कार का प्रयास

55 views

गौतम बुद्ध नगर, 29 अक्टूबर । थाना दादरी में दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने दीपावली वाली रात के दिन उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस आयुक्त से कल शिकायत की की उसके पिता बचपन से ही उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। वह हैवान व दरिन्दे किस्म के व्यक्ति हैं। छात्रा के अनुसार उसके पिता बचपन से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ गंदी तरह से छेड़छाड़ कर अपने हवस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। यह बात उसने अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए उसके मामा के घर मेरठ भेज दिया। पीड़ित के अनुसार 12वीं तक की पढ़ाई उसने अपने मामा के घर पर रहकर की। अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार 21 अक्टूबर को वह दीपावली के त्यौहार मनाने के लिए दादरी स्थित अपने माता-पिता के घर आई। उसके अनुसार शाम 6:30 बजे के करीब जब उसकी मां खाना बना रही थी तभी उसके पिता जबरदस्ती उसे पड़कर कमरे में ले गए, तथा गलत काम करने का प्रयत्न करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने खुद निर्वस्त्र होकर उसके कपड़े ऊपर उतार दिया तथा उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसने शोर मचाया तो उसकी मां मौके पर आ गई। वह निर्वस्त्र अवस्था में उसे वहां से निकालकर ले गई। पीड़िता के अनुसार उसका पिता वहां से उसे धमकी देकर भाग गया। उसके अनुसार उसने तथा उसकी मां ने सामाजिक लोक-लज्जा के चलते कुछ दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। फरार दरिन्दे पिता की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ