न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर हिंंदू संगठनाें का विराेध प्रदर्शन

24 views

न्यूयॉर्क, 10 नवंबर । अमेरिका में न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर कुछ हिंदू संगठनों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ एवं कुछ अन्य न्यायाधीशों के हिन्दू विरोधी रवैये और बयानबाज़ी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया तथा उनसे हिंदुओं से माफ़ी मांगने और इस्तीफ़ा देने की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके अल्प वस्त्रों वाले चित्रों और उनके विरुद्ध कटाक्ष वाले बयानों के बड़े बड़े कट आउट प्रदर्शित किये। भारी तादाद में जुटे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गवई को उनकी हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए दुनिया भर के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ” हम ऐसे न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग करते हैं।”

प्रदर्शनकारियों ने उनकी जिन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है, उसमें ‘लिंग’ को ‘पुरुष जननांग’के रूप में निरूपित करना भी शामिल है। रैली में ऐसे ही अन्य हिंदू-विरोधी और भ्रष्ट न्यायाधीशों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक इस्लामी संगठन की याचिका पर, उच्चतम न्यायालय ने न्यायपालिका की भागीदारी के बिना सरकार को सरकारी ज़मीन पर दावा करने से भी रोक लगा दी है। यह मूल रूप से वक्फ अधिनियम की जगह ले रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने ऐसे न्यायाधीशों को खतरनाक ‘माफिया’ करार देते हुए आरोप लगाया कि ये सभी हिंदू धर्म को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान न्यायपालिका के साथ राष्ट्र की प्रगति असंभव है। देश में कुल पांच करोड़ से ज़्यादा मामले लंबित हैं और अकेले उच्चतम न्यायालय में ही सात लाख मामले लंबित हैं फिर भी ये न्यायाधीश तीन महीने की छुट्टी लेते है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ