नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 10 राजमार्गों पर आवाजाही ठप

133 views

काठमांडू, 31 अक्टूबर। नेपाल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण देशभर में दस प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं।

ईलाम में मेची राजमार्ग पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यह जानकारी ईलाम पुलिस प्रमुख एसपी एक नारायण कोईराला ने दी।

इसी प्रकार, संखुवासभा के भोटखोला क्षेत्र में कोशी राजमार्ग पूरी तरह से बंद है। पाँचथर में तामोर कॉरिडोर सड़क भी लगातार वर्षा के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ओखलढुंगा जिले में सिद्धिचरण राजमार्ग बंद पड़ा है। बागमती प्रदेश में काभ्रे स्थित बीपी राजमार्ग, रसुवा में पासाङ ल्हामु राजमार्ग और नेपाल-चीन को जोड़ने वाली सड़क तथा सिन्धुली में मध्य-पहाड़ी राजमार्ग भूस्खलन और बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गए हैं।

गण्डकी प्रदेश में मुस्तांग का जोमसोम–कोरला सड़क मार्ग और म्याग्दी का बेनी–दारबाङ सड़क भी पूरी तरह बंद हैं।

इस बीच, अर्घाखाँची के सन्धिखर्क नगरपालिका-6 में भूस्खलन से अवरुद्ध सन्धिखर्क–गोरुसिङ्गे सड़क को अब एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ