छह दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी मामूली तेजी

179 views

– एक सप्ताह में सोना के भाव में आई 5,240 रुपये तक की गिरावट, चांदी 17 हजार रुपये तक सस्ती

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर । घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार छह दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद रविवार को सोना और चांदी की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज सोना 1,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी की कीमत में आज सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में आए इस उछाल की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,620 रुपये से लेकर 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,15,150 रुपये से लेकर 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर चांदी बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बनने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 5,240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 4,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की तरह ही पूरे सप्ताह के कारोबार में चांदी के भाव में साप्ताहिक आधार पर 17,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आ गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,770 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ