कोल इंडिया का दूसरी तिमाही का मुनाफा 32 फीसदी घटकर 4,263 करोड़ रुपये

149 views

नई दिल्‍ली, 29 अक्‍टूबर । देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32 फीसदी घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रहा है।

कोल इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कम बिक्री और बढ़े खर्च के चलते चालू वित्‍त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका समेकित लाभ 32 फीसदी घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 6,274.80 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

सीआईएल ने कहा कि इस दौरान उसकी एकीकृत बिक्री साल 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कंपनी का व्यय सात फीसदी बढ़कर 26,421.86 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि में 24,670.70 करोड़ रुपये था। कोल इंडिया लिमिटेड की घरेलू कोयला उत्पादन में 80 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है। कोयला क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी का सितंबर में उत्पादन सालाना आधार पर 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ 4.89 करोड़ टन (एमटी) रहा है।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि सितंबर में बारिश के कारण खनन गतिविधियां बाधित हुईं। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला उत्पादक कंपनी सीआईएल के उत्पादन में गिरावट आई है। केंद्रीय मंत्री ने हालांकि, इसके साथ ही स्पष्ट किया कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ