रायपुर : एसीबी की टीम ने तीस हजार रुपये रिश्वत लेते दो क्‍लर्क को क‍िया रंगे हाथों गिरफ्तार

26 views

रायपुर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बालोद जिले में दो रिश्वतखोर क्‍लर्क को वाहन चालक से 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ है।

प्रार्थी मुकेश कुमार यादव द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी , वह कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद, जिला-बालोद में वाहन चालक के पद पर कार्यरत् है। उसका डिमोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में पदस्थ कर दिया गया था, उनके द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में डिमोशन के विरोध में याचिका पश्चात् स्टे प्राप्त किया गया था। उसके पुनः वाहन चालक के पद पर पदस्थापना पश्चात् सर्विस बुक का सत्यापन कर एरियर की राशि निकालने हेतु कार्यालय में पदस्थ युगल किशोर साहू, सहायक ग्रेड-2 एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-2 से मुलाकात करने पर दोनों के द्वारा 25-25 हजार, कुल 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 20,000 रुपये एडवांस के रूप में ले लिया गया था। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि दोनों ही आरोप‍ितों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज गुरुवार को ट्रेप आयोजित कर आरोप‍ित युगल किशोर साहू, सहायक ग्रेड-2 एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-2 को प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रूपये, कुल 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ही आरोप‍ित को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज