संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

46 views

भागलपुर, 24 सितंबर । जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 गोलाघाट गढ़िया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतका की पहचान मीरा कुमारी (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव ससुराल से बरामद किया गया।

ससुराल पक्ष का कहना है कि मीरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मायके वालों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतका के पिता दर्शन मेहता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने बताया पति विजय कुमार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी पत्नी ने फांसी लगा ली है और वे उसे डॉक्टर के पास ले गए हैं। लेकिन पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने फांसी नहीं लगाई बल्कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।

पिता का आरोप है कि उन्होंने दान-दहेज देकर ही शादी की थी, बावजूद इसके बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका का पति घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल मृतका का पूरा परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज