करोड़ों का ऋण चुकता ना करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

59 views

सोलन। जिला सोलन के तहत सुबाथू पुलिस ने दो करोड़ 66 लाख रुपये ऋण चुकता ना करने पर सोमवार को गिरफ्तार किया गया है । कोर्ट ऑफ कलेक्टर कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार को- ओपरेटिव सोसाइटीज सोलन द्वारा 3 अक्टूबर को भूपेश गर्ग पुत्र नरेश गर्ग निवासी आड़त बाज़ार सूबाथू तहसील व जिला सोलन के विरूद्ध 75(ए) लैंड रेवेन्यू एक्ट 1954 के तहत गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया गया था । जिसके अनुसार भूपेश गर्ग द्वारा गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सूबाथू से ऋण लिया था । जिसे वह तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा । इस बाबत उसे सोसायिटी द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था । जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 2,66,39,483/ रूपए बनती है I

इस देनदारी को ना चुकाने पर भूपेश के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट लोन रिकवरी का मामला में चलाया गया तथा भूमेश गर्ग को कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर कोर्ट ऑफ कलेक्टर कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार को- ओपरेटिव सोसाइटीज सोलन द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । जिसकी अनुपालना करते हुए सोमवार को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी भूपेश गर्ग पुत्र नरेश गर्ग निवासी आड़त बाज़ार सूबाथू जिला सोलन को सुबाथू पुलिस चौकी की टीम द्वारा गिरफतार किया गया और उसे सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I जहां से फैसला आने के बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी ।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज