जिम पर फायरिंग व पथराव, मुठभेड़ में चार अभियुक्त गिरफ्तार

34 views

फिरोजाबाद, 31 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जिले में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार अपराह्न काे मुठभेड़ में जिम पर फायरिंग व पथराव कर दहशत फैलाने वाले आगरा के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल दो अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत स्टेशन रोड स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के पास आकाश पुत्र नीरज की फिटनेस केव के नाम से जिम है। आकाश ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया कि 30 दिसंबर को अभियुक्त अभिषेक ने अपने अन्य साथियों के साथ जिम पर आकर फायरिंग व पत्थरबाजी की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जिम पर फायरिंग एवं पत्थरबाजी करने वाले अभियुक्त अभिषेक पुत्र विजय किशोर निवासी बिहारी धाम कॉलोनी निकट पुष्पांजलि वेटिकन सिटी थाना एकता जनपद आगरा के अन्य साथियों सौरभ पुत्र राकेश, बाबू पुत्र प्रहलाद निवासीगण बरौली अहीर थाना एकता जनपद आगरा व राम पुत्र राजकुमार सिंह निवासी कुण्डौल थाना डौकी जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ बुधवार अपराह्न क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी वांछित अभियुक्तों के छीछामई नहर की पटरी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। पुलिस ने संदिग्धों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लग गयी। जिन्हें घायल अवस्था में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 05 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तों की पहचान वांछित अभियुक्तगण अभिषेक व सौरभ के रुप में हुई तथा 02 अन्य अभियुक्त मौके से भागे जिन्हें पुलिस टीम ने काम्बिंग व घेराबंदी कर पकड़ लिया। इन अभियुक्तों की पहचान वांछित अभियुक्त बाबू व राम के रुप में हुई है। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ