फरीदाबाद : शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

15 views

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के फलौदी निवासी प्रकाश व रमेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि सितंबर 2025 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर शिकायतकर्ता को निवेश के लिए तैयार किया। इसके बाद एक लिंक भेजकर उसका खाता खुलवाया गया और निवेश के नाम पर एक लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये।

जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो कमीशन के नाम पर और राशि की मांग की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में परिचित हैं। रमेश कुमार ने प्रकाश से बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध कराया था, जिस खाते में ठगी की एक लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। दोनों 12वीं पास हैं व बेरोजगार हैं। आरोपियों को शुक्रवार काे अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

gaban ka arop
मऊ मे सचिव पर बिना काम कराये धन उतरने का आरोप
12
50 लाख की अफीम के साथ सास-दामाद गिरफ्तार
11
शादी समारोह में नृत्य करते दुनाली से हवाई फायर का वीडियो वायरल
suprime court
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने को बड़े पैमाने पर लगाने होंगे पौधे : सुप्रीम कोर्ट

अभी की ख़बरें

gaban ka arop
मऊ मे सचिव पर बिना काम कराये धन उतरने का आरोप
12
50 लाख की अफीम के साथ सास-दामाद गिरफ्तार
11
शादी समारोह में नृत्य करते दुनाली से हवाई फायर का वीडियो वायरल
suprime court
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने को बड़े पैमाने पर लगाने होंगे पौधे : सुप्रीम कोर्ट
court-1-150x150
लालसोट गैंगरेप व हत्या प्रकरण: दो दोषियों को फांसी की सजा
delhi hc
उन्नाव दुष्कर्म : दाेषी जयदीप सेंगर को हाई कोर्ट ने कल सरेंडर करने का आदेश दिया
delhi high court
काजोल देवगन संबंधी व्यक्तित्व कंटेंट के सोशल मीडिया में इस्तेमाल पर हाई काेर्ट की राेक
10
रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
9
एसआईआर में देरी, 10 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटने की आशंका
8
दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश की