पेंशन के नाम पर 19 लाख 20 हजार रुपए की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

76 views

अमेठी। अमेठी जिले के थाना बाजार शुक्ल पुलिस व सर्विलांस टीम अमेठी ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 6000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पेंशन चालू कराने के नाम पर एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से करीब 19.28 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में की गई है।

थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र के ग्राम पूरे बना मजरे बहारपुर निवासी बृजमोहन पुत्र महाराजदीन, जो कि सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हैं, ने बीते 10 दिसम्बर को थाना बाजार शुक्ल में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कागजात में त्रुटि बताकर पेंशन रुकने की बात कही गई। इसी बहाने आरोपितों ने 9 बार में उनके बैंक खाते से 19 लाख 28 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए।

तहरीर के आधार पर थाना बाजार शुक्ल पर मुकदमा संख्या 320/25 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने वाराणसी और मिर्जापुर के रहने वाले तीन अभियुक्तों प्रणव प्रताप सिंह (18), आकाश सिंह (24) और सिद्धार्थ सिंह (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को लालच देकर साइबर ठगी करते थे। गिरोह का सरगना ऋषभ शुक्ला बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद नकदी ठगी की रकम का ही हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक से सावधान रहें और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज