पश्चिम बंगाल में 11वीं-12वीं शिक्षक भर्ती परीक्षा, 12 हज़ार से अधिक बाहरी उम्मीदवार पहुंचे

16 views

कोलकाता, 14 सितंबर। रविवार को 11वीं-12वीं कक्षा के लिए आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अन्य राज्यों से आए उम्मीदवारों की भीड़ देखने को मिली। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बार 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी बाहर के राज्यों परीक्षा देने आए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। खासतौर पर हिंदी माध्यम के 370 रिक्त पदों के लिए ही 12 हजार से अधिक बाहरी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पिछली परीक्षा में (9वीं-10वीं स्तर) हिंदी माध्यम में 2,251 पद थे और तब भी भारी संख्या में आवेदन आए थे।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2016 की परीक्षा में हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं थी। लेकिन इस बार पहली बार उन्हें मौका दिया गया है। पश्चिम बंगाल आकर कई अभ्यर्थियों ने अपने-अपने राज्यों में भर्ती प्रक्रिया की बदहाली को लेकर नाराज़गी भी जताई थी। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के अनुसार, इस बार कुल 5,65,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। रविवार को 36 विषयों की परीक्षा होगी। कुल रिक्त पदों की संख्या 12,514 है, जबकि आवेदनों की संख्या 2,46,000 से अधिक है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज