घायल गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत

149 views

हरिद्वार। कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय हुई गोलीबारी में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी की शनिवार सुबह मौत हो गई। विनय त्यागी को बुधवार को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, जहां ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। एम्स प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह विनय त्यागी की मृत्यु की पुष्टि की गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलाय मोहंती ने इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश में ही कराया जाएगा। मुजफ्फरनगर जिले के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पूर्व से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था।

बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम विनय त्यागी को पेशी के लिए लक्सर न्यायालय ले जा रही थी। इस दौरान छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में उसके साथ मौजूद थे। लक्सर रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस वाहन के जाम में फंसते ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हमले में शामिल दोनों आरोपियों सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी काशीपुर (उधम सिंह नगर) के निवासी बताए गए हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों का विनय त्यागी से लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर था और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ लक्सर थाने में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ