किसानों के मुद्दे पर सपा के सदस्यों ने विधानसभा का किया बहिर्गमन

2 views

कृषि के मुद्दे पर सपा के सदस्यों ने विधानसभा का किया बहिर्गमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान कृषि और किसान के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया।

सरकार का पक्ष रखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसानों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ में उर्वरक की कमी भी नहीं होने दी जा रही है। सरकार के पक्ष से असहमत होकर विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन किया।

समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉक्टर रागिनी के सवाल पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जवाब दे रहे थे। इस दौरान वह अपने विभाग द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिना रहे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पीठ से कहा कि आप वहां काम करने के लिए ही बैठे हैं। आप अपने कार्यों को गिनाते हुए मुझे और मेरे विधानसभा क्षेत्र का नाम ले क्यों ले रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा