महिला ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

96 views

महोबा, 1 जनवरी । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में करबई थाना क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामी ने भांजे के प्यार में पागल हो प्रेमी के साथ मिल अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी और भांजा को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

करबई थाना प्रभारी सत्वेंद्र सिंह भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र में 11 दिसंबर को गंगामाई पहाड़ पर माली श्याम सुंदर (45) का शव मिला था। इस हत्याकांड की जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने भांजे के साथ विवाह करना चाहती थी। जहां पति प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था। आखिरकार 10 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद से मृतक श्याम सुंदर का बेटा कृष्ण कुमार काफी परेशान था। वह पिता की हत्या की सच्चाई सामने लाना चाहता था। उसने पहले मां को विश्वास में लिया और फिर पिता के बारे में सच्चाई जानने की कोशिश की। मां ने बेटे के विश्वास में आकर पति की हत्या का सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी गोमती और बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र निवासी आरोपित भांजे सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं ईंट बरामद करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेजनी की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज