प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के केन्द्रीय कारागार नैनी में तैनात सिपाही का शव सोमवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नैनी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित उम्मानपुर गांव निवासी पृथ्वी राज चौहान (26) केंद्रीय कारागार नैनी में सिपाही के पद पर तैनात था। कारागार के पास ही कमरा लेकर रहता था। सोमवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि सिपाही ने खुदकुशी की है इसके पीछे की वजह परिवार के आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की छानबीन की जा रही है।-
