नैनीताल, 12 सितंबर । जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रोमियो’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत69 चालकों का चालान, 63 हिरासत में, 12 वाहन काे सीज किया गया है।
इस दौरान नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पांच लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 6,500 का जुर्माना वसूला गया है। कुल मिलाकर अभियान के दौरान 69 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए, नशे में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और पुलिस अधिनियम के तहत 63 लोगों पर 22,000 का जुर्माना लगाया गया है।
नैनीताल पुलिस की ओर से कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है। आमजन से अपील की गयी है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें। अपराध व अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
