एपस्टीन के लिए जासूसी का आरोप, ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार

1 views

लंदन। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई पूर्व प्रिंस एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गुरुवार को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज भेजने का आरोप है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयू की गिरफ़्तारी के बाद थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान में कहा, “जांच के हिस्से के रूप में हमने आज नॉरफोक के एक 60 साल से अधिक उम्र के शख़्स को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ़्तार किया। साथ ही बर्कशायर और नॉरफोक में स्थित पतों पर तलाशी अभियान जारी है। वह व्यक्ति फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है। राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक़ हम गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे।”

मीडिया रिपोर्ट्स में प्रिंस एंड्र्यू माउंटबेटन के नाम का खुलासा करते हुए बताया गया है कि इस महीने की शुरुआत में थेम्स वैली पुलिस ने कहा था कि पूर्व प्रिंस के खिलाफ एपस्टीन को दस्तावेज सौंपने के आरोप में जांच चल रही है। ये आरोप अमेरिकी सरकार की ओर से जारी फाइलों पर आधारित हैं। एपस्टीन ने न्यूयार्क की एक जेल में 10 अगस्त, 2019 को आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार है, जब पूर्व प्रिंस को गिरफ़्तार किया गया है। एंड्र्रयू का आज ही जन्मदिन भी है। हालांकि, एपस्टीन से दोस्ती पर पश्चाताप करने वाले एंड्र्यू ने हमेशा गलत काम करने से इनकार किया है।

एंटी-मोनार्की ग्रुप रिपब्लिक ने एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से अधिक पेज के दस्तावेज जारी होने के बाद पुलिस को शिकायत की थी। इनमें 2010 में वियतनाम, सिंगापुर आदि की आधिकारिक यात्राओं के रिपोर्ट एपस्टीन को भेजने का जिक्र है।

उल्लेखनीय है कि एंड्रूयू माउंटबेटन पिछले साल ही ‘प्रिंस’ का ख़िताब खो चुके थे। उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था। एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर कई हफ़्तों से चल रही जांच के बाद ये फ़ैसला लिया गया था। एंड्रयू ने अपने निजी जीवन पर उठते सवालों को देखते हुए अपने दूसरे शाही ख़िताब भी छोड़ दिए थे। इनमें ड्यूक ऑफ़ यॉर्क भी शामिल था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा