उज्जैन: पर्यटन विभाग की हेरिटेज होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी

44 views

उज्जैन, 19 सितंबर । मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के समीप पुराने महाराजवाड़ा स्कूल में पर्यटन विकास निगम की हेरिटेज होटल बनी है। इसी वर्ष इसका लोकार्पण हुआ है। इस होटल की फर्जी वेबसाइट ठगों ने बना ली है, जिससे वे रूम बुक करने वाले पर्यटकों को ठग रहे हैं।

एक परिवार स्वीट रूम बुक करने के बाद जब यहां पहुंचा तो पता चला कि उनके नाम से रूम बुक ही नहीं हुआ है। महाकाल थाना पुलिस के अनुसार ढाई माह (1 जुलाई से 18 सितंबर) के भीतर छह से सात पर्यटक धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। हेरिटेज होटल के प्रबंधक सतीश पिता उमाशंकर पाठक (57) ने गुरुवार शाम भी महाकाल थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन ठगों द्वारा अभी तक पांच से छह लाख रुपए की धोखाधड़ी पर्यटकों से की जा चुकी है। टीआई गगन बादल ने बताया कि सभी शिकायतें लेकर तकनीकी जांच कराई जा रही है।

इसके पहले महाकाल मंदिर के भक्त निवास और सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला के नाम पर कई बार रुम बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी हुई है। माधव सेवा न्याय पर भी ठगी हुई थी। जब घटनाएं बढ़ी तो करीब दो महीने पहले पुलिस ने ऐसी 7 फर्जी बेवसाइट बंद करवाई थी, जो इन महाकाल मंदिर के मिलते-जुलते नाम पर थी और ठगी में उपयोग की जा रही थी। अब ठगों के निशाने पर यह होटल आ गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज