रीवा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक महिला की हालत गंभीर

22 views

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौआ लक्ष्मणपुर में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दाैरान दाेनाें पक्षाें के बीच खूब लाठी- डंडे और लात- घूंसे चले। घटना में तीन लाेग घायल हुए है, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लौआ लक्ष्मणपुर में दाे परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे भी दाेनाें पक्षाें में जमीन काे लेकर विवाद शुरू हुआ जाे कुछ ही देर में हिंसक हाे गया। दोनाें परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक पक्ष के पति पत्नी सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी इस मामले में कई बार कहासुनी हो चुकी है और ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर समझाइश देकर विवाद को शांत कराया था। लेकिन शुक्रवार को सुबह अचानक फिर झगड़ा शुरू हो गया और थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हनुमंत लाल पटेल ने बताया कि हमारे यहां परिवार के बीच जमीनी विवाद था। एक महिला को दस लोगों ने मिलकर मारा है जिसमें गौरी पटेल गंभीर घायल हुई है। युवक के मुताबिक मारपीट के वक्त आनंद, मुकेश, भारती, रविता, राजदुलारी पटेल मारपीट के वक्त मौजूद थीं।

सूचना के बाद माैके पर पहुंची सगरा थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज