पुलिस की छापेमारी से गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा,तीन पुरुष और 11 महिलाएं हिरासत में

124 views

अयोध्या, 21 सितंबर । अयोध्या नगर कोतवाली के फतेगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर अचानक छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। खीर वाली गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से तीन पुरुष और 11 महिलाएं मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर कोतवाली और क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिस गली में गेस्ट हाउस स्थित है, वह फतेहगंज चौकी के ठीक सामने है, और इस गेस्ट हाउस को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फतेहगंज क्षेत्र के राणी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सहित कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर अनैतिक देह व्यापार संचालित होता पाया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ