मथुरा में गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

86 views

मथुरा, । कोसीकलां पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों से चंडीगढ़ मार्का 20 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

एसपी देहात ने बताया कि कोसीकलां पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर कोटवन चेक पोस्ट के समीप हरियाणा से होने वाली शराब की तस्करी के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वहां हरियाणा की ओर से आते एक ट्रक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। ट्रक की तलाशी करने पर उसके अंदर 134 पेटी रॉयल स्टेज, 126 पेटी रॉयल चैलेंजर, अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का भरी हुई मिली। पुलिस को इस तरह कुल 260 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। ट्रक गुजरात के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में भावेश मोरी निवासी मालदेवाडीनीश थाना बागेदर जिला पोरबंदर गुजरात व रामा मोरी निवासी मोखाना थाना भाइवड जिला द्वारिका गुजरात काे गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीद कर गुजरात में महंगे दामों में बिक्री करते थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज