प्रतापगढ़ में पांच करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

37 views

प्रतापगढ़, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 501.01 ग्राम एमडी (मेथम्फेटामाइन ड्रग) नशीला पदार्थ बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड़ रूपये है।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण नेतृत्व में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी नाजायज कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्रान्तर्गत विझला नहर पुलिया के पास से आशीष पुत्र लक्ष्मीकान्त निवासी गजेरिया थाना पट्टी और शिवम पुत्र राकेश निवासी बीरमऊ थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ को कुल 501.01 ग्राम एमडी (मेथम्फेटामाइन ड्रग) नशीला पदार्थ व 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों द्वारा बरामद ड्रग के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि हम लोग नशीले पदार्थ को इसी मोटर साइकिल से बेचने जा रहा थे। एम.डी. नशीला पदार्थ को बेचकर हम लोग जिविकोपार्जन करते हैं। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछा गया तो अभियुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि यह मोटर साइकिल उसके पिता के नाम से है, जिसे वे लोग नशीला पदार्थ बेचने में प्रयोग करते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज