एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी अरमान को रामनगर भीटी से दबोचा

128 views

वाराणसी,। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर भीटी में देर रात छापेमारी कर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)ने पचास हजार रुपये के इनामी जुरईपुरवा थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी निवासी अरमान पुत्र बरकत अली को दबोच लिया। अरमान जनपद चंदौली में गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित रहा। एसटीएफ के स्थानीय अफसरों के अनुसार फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों की तलाश में टीम देर रात जनपद चंदौली में भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरमान रामनगर भीटी बाइपास पर मौजूद है। एसटीएफ के निरीक्षक अंजनी पांडेय, आदित्य कुमार सिंह व मुख्य आरक्षी गौरव सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर अरमान को भीटी बाइपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अरमान ने पूछताछ में बताया कि उसका गिरोह यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से गो—तस्करी करता है। इन पशुओं को पश्चिम बंगाल और असम आदि राज्यों में तस्करी के जरिए ले जाते हैं।

इससे पूर्व मार्च माह 2023 में थाना सैयदराजा चंदौली में उसके खिलाफ गो तस्करी में गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद वह हरियाणा, मुम्बई, दिल्ली और अहमदाबाद में छुप कर रह रहा था। उसके खिलाफ अमेठी और चंदौली में पॉच मुकदमे पंजीकृत हैं। एसटीएफ के अफसरों के अनुसार अरमान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज