आरक्षण की मांग को लेकर राज्यव्यापी बंद, दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी

26 views

 

हैदराबाद,। तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग संयुक्त कार्रवाई समिति की ओर से शनिवार को बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का असर दिख रहा है। बंद से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। बंद के चलते दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों को बसें नहीं मिल रही हैं।

पिछड़ा वर्ग संघ के नेताओं ने राज्य भर के सभी जिलों में आरटीसी डिपो के बाहर बसों का परिचालन रोक दिया है। जुबली बस स्टैंड से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली बसों को जहां-तहां रोक दिया गया है। दूसरी ओर, दीपावाली त्योहार और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण जेबीएस बस स्टेशन पर विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ लग गई है। पूर्व सूचना के अभाव में यात्रियों को बस स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे जल्द से जल्द बसों को शुरू करने की मांग कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि वे परिवार के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ घंटों बस स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। बसों की कमी के कारण मुख्य बस स्टैंड एमजीबीएस पर भी यात्री परेशान हैं।

करीमनगर, निजामाबाद, वारंगल, विजयवाड़ा, खम्मम, सिद्दीपेट, सूर्यापेट, नलगोंडा आदि जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को बसें ढूंढने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कैब चालक मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। इस वजह से कई यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरदस्ती बंद करवाया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज