पांच वाहन व 28,900 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, छह गिरफ्तार

83 views

जयपुर। किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सराना स्थित बेड़ा की ढाणी में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री का खुलासा करने के बाद अब किशनगढ़ से सटे श्रीनगर में पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने नौलखा तिराहे के पास एनएच 48 पर स्थित यादव पार्किंग में दबिश देकर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ (बायोडीजल) का भंडारण व बिक्री के कारोबार का खुलासा किया।

किशनगढ़ सीओ अजेयसिंह ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम के अलावा श्रीनगर थाना पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल रही। उन्होंने बताया कि मौके से टैंकर से 17,300 लीटर तथा छोटे टैंकर व टंकियों में 11,600 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। इसके साथ ही माप-तौल के उपकरण, लोहे के ड्रम, प्लास्टिक की टंकियां और भराई के यंत्र भी मिले।

कार्रवाई के दौरान मौके से 2 ट्रेलर, 2 कार और एक ट्रैक्टर सहित कुल पांच वाहन जब्त किए गए। इनमें टैंकर (क्षमता 34,000 लीटर), दाे ट्रेलर, ट्रैक्टर, स्विफ्ट कार और अर्टिगा कार शामिल हैं।

इस अवैध कारोबार में संलिप्त छह व्यक्तियों को मौके पर डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। इनमें श्रीनगर निवासी पवन यादव (19) पुत्र दशरथ यादव, जिलावड़ा निवासी चांद बैग (32) पुत्र फिरोज बैग, किशनगढ़ की मित्र निवास कॉलोनी निवासी दीपक अग्रवाल (44) पुत्र गोविंद प्रसाद अग्रवाल, खेड़ा निवासी दीपक यादव (28) पुत्र हनुमान यादव, दांता निवासी महेंद्र (28) पुत्र बाबूलाल मेघवंशी और रामपुरा अहिरान निवासी दीपक यादव (32) पुत्र संपत यादव शामिल है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी आरोपित के पास पेट्रोलियम पदार्थ की खरीद-फरोख्त व भंडारण का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं मिला। इस पर सभी आरोपिताें के खिलाफ श्रीनगर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर जांच नसीराबाद सदर के पुलिस निरीक्षक अशोक बिसु को सौंपी गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज