रामनगर के चौकाघाट के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

36 views

बाराबंकी, 16 सितम्बर । मंगलवार शाम रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट चेक पोस्ट के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, लेकिन वे घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक मरकामऊ मार्ग से चौकाघाट होकर गणेशपुर की ओर बाइक बजाज सीटी 100 से जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने की कोशिश की, बहराइच की दिशा से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अलग जा गिरी और एक युवक डंपर की चपेट में आकर हाईवे पर ही तड़पते हुए मौत के मुंह में समा गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न आरक्षी सुजीत कुमार पुनीत कुमार अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पड़े युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र नीरज उम्र करीब 30 वर्ष निवासी तिवारीगंज कामता थाना बीबीडी लखनऊ के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार डंपर को रामनगर केसरीपुर के पास पकड़ लिया। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन हादसों को जन्म देते हैं। लोगों ने मांग की है कि चौकाघाट चेक पोस्ट के पास ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज