प्रधानमंत्री मोदी आज असम में बायो एथेनॉल प्लांट सहित 18,530 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

67 views

गुवाहाटी, 14 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक के ढांचागत और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज शामिल है।

प्रधानमंत्री स्‍वच्‍छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और जीवाश्‍म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से आज नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। वे यहां पॉलीप्रोपलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

राजधानी गुवाहाटी में यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का शिलान्‍यास होगा।

इससे पहले गत शाम प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में भारत रत्‍न से सम्‍मानित गायक और संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की सौवीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 100 रुपये के स्‍मारक सिक्‍के का अरावरण किया और 21 भाषाओं में भूपेन हजारिका की जीवनी का विमोचन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 13-15 सितंबर तक अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत शनिवार को मिजोरम से की और इसके बाद वे मणिपुर गए।वहां से शाम को वे असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर्स कांफ्रेंस-2025 का उद्घाटन कर सैन्य बलों के कमांडरों को संबोधित करेंगे। दो साल में एक बार आयोजित होने वाला 16वां संयुक्त कमांडर सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है।

इसके साथ ही 15 सितंबर को प्रधानमंत्री बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देने के साथ मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा। प्रधानमंत्री पूर्णिया में हवाईअड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

वे भागलपुर के पीरपैंती में ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जो बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा 25,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री 2680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज