पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में तौफीक गिरफ्तार

24 views

-दिल्ली स्थित पाक एम्बेसी कर्मचारी को भेजता था सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी

पलवल,। हरियाणा के पलवल जिले के गांव आली मेव निवासी 35 वर्षीय तौफीक को पलवल पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। तौफीक भारतीय सैन्य गतिविधियों और बीएसएफ से जुड़ी गोपनीय जानकारियां दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारियों तक व्हाट्सएप के जरिए पहुंचा रहा था। उसके मोबाइल से दर्जनों पाकिस्तानी नंबर बरामद हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, तौफीक वर्ष 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। वहीं उसकी मुलाकात पाक एम्बेसी में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई। भारत लौटने के बाद भी उसका संपर्क कायम रहा। आरोपी को जासूसी से सम्बधित विभिन्न कार्य सौंपे जाते थे और उन्हें पूरा करने पर फंडिंग भी की जाती थी। वह दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर उस कर्मचारी से मुलाकात करता था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, तौफीक ने वॉट्सऐप के जरिए बीएसएफ में तैनात एक कर्मचारी और पलवल के अन्य लोगों की जानकारी पाकिस्तान भेजी। उसके मोबाइल से दर्जन भर से अधिक पाकिस्तानी नंबर बरामद हुए हैं, जिन पर वह कॉल और चैट करता था।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान से लौटने के बाद तौफीक ने अपने इलाके में कई लोगों से संपर्क साधा। वह उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने की सलाह देता था और कुछ को भेजने में मदद भी कर चुका है। यह मानना है कि इस नेटवर्क के तार काफी लंबे हैं और तौफीक अकेला इसमें शामिल नहीं हो सकता। उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज