धान खरीद में अनियमितता को लेकर विधानसभा में हंगामा

2 views

भुवनेश्वर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज ओडिशा विधानसभा में विपक्षी दल बीजद और कांग्रेस के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। इसके कारण बजट सत्र के तीसरे दिन के पूर्वाह्न में प्रश्नकाल व शून्यकाल का कार्यक्रम नहीं चल पाया। स्पीकर ने पहले सदन को 11:30 बजे तक और बाद में अपराह्न 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। स्पीकर सुरमा पाढ़ी प्रश्नकाल शुरू कराना चाहती थीं और विधायक संजली मुर्मू के प्रश्न का उत्तर देने के लिए मंत्री मुकेश महालिंग को बुलाया गया। मंत्री उत्तर दे ही रहे थे कि विपक्षी सदस्यों ने शुरुआत से ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी विधायकों ने धान मंडियों की समस्या, धान खरीद में अनियमितता तथा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की कथित किसान-विरोधी नीतियों, मंडी व्यवस्था और कटनी-छंटनी के मुद्दे पर नारेबाजी की तथा बैनर भी लहराए। स्पीकर ने बार-बार सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटकर कार्यवाही चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सदन को 11:30 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

11:30 बजे पुनः कार्यवाही शुरू होने पर भी स्थिति जस की तस रही। बीजद और कांग्रेस के सदस्य फिर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए और हंगामा जारी रखा। अंततः स्पीकर ने 11:35 बजे सदन को अपराह्न 4 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा