बसपा में लाैटे अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने बनाया केंद्रीय कोऑर्डिनेटर, चार राज्यों दी जिम्मेदारी

40 views

लखनऊ, 14 सितंबर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय काेआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी हैं।इसके साथ ही उन्हें जम्मू कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़ और हिमांचल प्रदेश राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है।

मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के अशोक सिद्धार्थ ससुर हैं। विराेधी गतिविधियाें के चलते आकाश और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। आकाश के माफी मांगने के बाद 6 सितंबर को अशोक ने भी बसपा प्रमुख से सार्वजनिक माफी मांगते हुए पार्टी में शामिल करने का आग्रह किया था। उसके तुरंत बाद मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें माफ करते हुए उनको पार्टी में शामिल करने का ऐलान किया था।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोर्डिनेटर बनाया है। साथ ही उन्हें जम्मू कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़ और हिमांचल प्रदेश का प्रभार भी साैंपा गया है। इससे पहले इन राज्यों का काम देख रहे रणधीर सिंह बेनीवाल को सेक्टर चार का केंद्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, सेक्टर चार का काम देख रहे डाॅ. लालजी मेधांकर को सेक्टर पांच और सेक्टर पांच की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अतर सिंह राव को मिली है। उनसे पहले ​पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह देख रहे थे।

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में छह सेक्टर बनाए हैं। हर सेक्टर में तीन से चार राज्यों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इन केंद्रीय सेक्टरों के कार्यों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को पहुंचाने का काम करेंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज