👉ग्राम सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, प्रधान ने सीडीओ से की जांच की मांग
घोसी (मऊ)। बिकास खंड घोसी के ग्राम पंचायत दरियाबाद मारूफपुर में शमशान घाट का बिना निर्माण कराये ही सचिव द्वारा धन उतारने की खबर हैं । ग्राम प्रधान उपेन्द्र यादव ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर मामले की जाँचब्कर कार्यवाही की मांग की हैं।
प्रधान उपेन्द्र यादव के अनुसार, ग्राम सभा में शमशान घाट का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, लेकिन सचिव द्वारा बिना एम.बी. (मेजरमेंट बुक) कराए ही लगभग 3,20,000 रुपये साधना ट्रेडर्स फर्म के नाम से निकाल लिए गए, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिट्टी गिरवाने के नाम पर भी 69,000 रुपये साधना ट्रेडर्स को भुगतान किया गया, जबकि यह धनराशि श्रमिकों के खातों में जानी चाहिए थी।
प्रधान का कहना है कि साधना ट्रेडर्स पंकज तिवारी की फर्म है और सचिव के साथ मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में सचिव से बातचीत की, तो उन्हें कथित रूप से कहा गया कि “आप जो करना है कर लीजिए, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।”ग्रामवासियों में इस मामले को लेकर नाराजगी व्याप्त है। प्रधान ने सीडीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित सचिव के खिलाफ विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
