मासूम की मौत,सौतेले पिता और मां पर हत्या का आरोप

51 views

बाराबंकी, 26 सितंबर । मोहम्मदपुर खाला कोतवाली इलाके के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार की शाम दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृत बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। परिजनों ने मां रीतू और उसके तीसरे पति शरवर अली पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अब्दुल्लापुर निवासी श्यामलाल की बेटी रीतू (26) की पहली शादी करीब 8 वर्ष पूर्व रामनगर कोतवाली इलाके के चेच्चरी गांव निवासी राजेश से हुई थी, जिसके तीन बच्चे थे। कुछ वर्षों बाद राजेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत के रीतू ने वर्ष 2022 में दूसरी शादी फतेहपुर कोतवाली इलाके के पैगुवा गांव निवासी पिंटू से की। इस विवाह से रीतू को एक पुत्री पिंकी (2 वर्ष) हुई। लेकिन आपसी कलह के चलते पिंटू ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी। पिंटू की मौत के बाद रीतू का प्रेम प्रसंग शाहपुर गांव निवासी शरवर अली से हुआ, जिससे उसने भाग कर तीसरी शादी कर ली और दोनों लखनऊ में रहने लगे। बुधवार को रीतू ने अपने भाई राजू को सूचना दी कि उसकी बेटी पिंकी की मौत हो गई है। शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी पिंकी के चाचा मनोज ने बच्ची के शरीर पर हाथ, पीठ और गले पर चोट के गंभीर निशान देखे। मनोज ने रीतू और शरवर अली पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना मोहम्मदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, सूरतगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा,सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज