दक्षिण 24 परगना में मासूम की मौत : दादा गिरफ्तार, परिवार में गहराया रहस्य

135 views

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके दादा को मुख्य आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनारपुर इलाके में रहने वाली प्रत्युषा कर्मकार नामक बच्ची को पड़ोसियों ने रक्तरंजित हालत में घर के फर्श पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत उसे सोनारपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय बच्ची के माता-पिता कोलकाता में अपने कार्यस्थल पर थे। उन्होंने प्रत्युषा को अपने माता-पिता (दादा-दादी) और एक नर्स की देखरेख में छोड़ा था।

पुलिस ने रविवार को तीनों —दादा-दादी और नर्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार को दादा प्रणब भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि प्रणब अपनी विवाहित छोटी बेटी के घर में ही रहते थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रणब भट्टाचार्य अपनी पोती से नाराज थे क्योंकि उनकी बेटी ने लड़की को जन्म दिया था। वहीं, मृत बच्ची की बड़ी बुआ की भी करीब दस वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। उसकी भी हत्या के आरोप लोग प्रणब पर ही लगा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि परिवार के भीतर के विवादों और घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ