अली का अब झाँसी जेल में कटेंगे दिन, माफिया अतीक का बेटा है अली

112 views

प्रयागराज, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में माफिया अतीक के बेटे अली को सुरक्षा के मद्देनजर शासन के आदेश पर झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। यह जानकारी बुधवार को जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम शासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि नैनी जेल में बंद अली पुत्र स्वर्गीय अतीक अहमद को यहां से झांसी जेल भेज दिया जाय। निर्देश के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि अली के खिलाफ, अपहरण ,रंगदारी मांगने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण में माफिया अतीक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह नैनी जेल में बंद था। उमेश पाल हत्या कांड के बाद से नैनी जेल में अली को तन्हाई बैरक में रखा गया था। जेल के अन्दर कुछ दिन पूर्व अली के पास से पैसे सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। इस प्रकरण में जेल वार्डन और जेलर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो बरेली में हुई घटना को लेकर माफिया अतीक एवं उनके खानदान का नाम जुड़ गया है। जिससे अली को झांसी जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज