मध्‍य प्रदेश : उत्तरी जिलों में छाया घना कोहरा, पचमढ़ी 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

89 views

– कड़ाके की ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत

भोपाल,। मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे और गिरते तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्वालियर, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में आज शुक्रवार सुबह भी कोहरे की मोटी चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। इससे नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है।

प्रदेश में बीते दो दिनों से प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं खजुराहो, नौगांव, मंडला, रीवा, सतना, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और दमोह में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

डिंडौरी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन भरी ठंड से लोग घरों में सिमट गए हैं और सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या कम हो गई है। कई स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है, जिससे फसलों पर पाले का खतरा बढ़ सकता है।

खरगोन जिले में बादल छंटने के बाद ठंड और बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में तापमान करीब डेढ़ डिग्री गिरकर 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया। नर्मदा पट्टी से लगे कसरावद क्षेत्र सहित भीलगांव, बालसमुद और पानवा खल बुजुर्ग में सुबह हल्का कोहरा देखा गया, जो देर सुबह छंटा। ग्वालियर और मुरैना में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। मुरैना में रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं।

रायसेन में बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। छिंदवाड़ा जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में करीब 2 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि ग्रामीण इलाकों में 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, मऊगंज जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं लगेंगे। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज