लखनऊ के युवक ने बाराबंकी में फांसी लगा की खुदकुशी

97 views

बाराबंकी । बाराबंकी शहर के छाया चौराहे स्थित मधुबन लॉज में एक युवक द्वारा होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। युवक ने यह कदम उस वक्त उठाया, जब वह देर रात अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। दो दिन के भीतर होटल के कमरे में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है।

मृतक की पहचान शशांक सक्सेना पुत्र प्रदीप सक्सेना के रूप में हुई है। वह लखनऊ के टिकैत राय तालाब कॉलोनी, थाना बाजार खाला क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि वो एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर था। किसी काम के सिलसिले में बाराबंकी आया था। बुधवार को उसने मधुबन लॉज में कमरा बुक कराया। इसके बाद ही उसने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू की और फांसी लगाने की बात कहते हुए अपनी कोशिश भी शुरू कर दी।

इसके बाद लखनऊ में बैठे परिजन हड़बड़ा गए किसी तरह नंबर तलाश कर बाराबंकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन अलर्ट होकर लॉज आ गई। यहां अचानक पुलिस को देखकर स्टॉफ सकते में रह गया। आनन-फानन ब्यौरा लेकर कमरा खुलवाया गया तब तक शशांक जान दे चुका था। कमरे के मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या की वजह तलाशने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज