बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

23 views

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार रफ्तार से बढ़ रही है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 12वें दिन इसका कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये था। इस तरह फिल्म ने महज 13 दिनों में कुल 465.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तेजी से बढ़ती कमाई के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (464 करोड़ रुपये) और थलापति विजय की ‘द गोट’ (457 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

अब देखना यह होगा कि क्या फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रहेगी या फिर कमाई की रफ्तार में थोड़ी गिरावट आएगी। धांसू बिजनेस के दम पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज