नाबालिग किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म-एक गिरफ्तार

18 views

नवादा, 15 सितंबर। बिहार में नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार दोपहर बाद सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता की मां ने वारिसलीगंज थाने में सोमवार को आवेदन देकर कुल चार लोगों को इस घृणित घटना का दोषी बताया है। वारिसलीगंज थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर पकरीबरमां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने दुष्कर्म मामले का खुलासा किया। बताया गया कि सकरी नदी के किनारे नाबालिग किशोरी अपने अन्य सहेलियों के साथ जलावन की लकड़ी चुनने गई थी। इस दौरान पीड़िता को प्यास तलब हुई। पानी की तलाश में ज्योहिं पीड़िता अपने सहेलियों से अलग हुई। शराब एकत्रित कर रहे चार युवकों नें पानी रहने की बात कहकर किशोरी को अपने झांसा में लेकर सामुहिक दुष्कर्म कर डाला।

चारो आरोपित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीपुर महादलित टोला का रहने वाला बताया गया। इधर नाबालिग किशोरी के अन्य सहेलियों के घर पहुंचने पर पीड़िता की मां व अन्य परिजनों ने अपनी बच्ची की खोजबीन की। तब पता चला कि नाबालिग किशोरी अचेतावस्था में सकरी नदी किनारे रहे बांध के समीप पड़ी है।

आनन-फानन में पीड़िता की मां सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंची और अचेतावस्था में पड़ी पुत्री की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पीड़िता को कब्जे में लेकर थाने लायी। बाद में पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर इस मामले में चार युवकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। इधर सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर एक आरोपी श्यामलाल मांझी के पुत्र रेनु मांझी को चंडीपुर गांव से गिरफ्तार किया। इस तरह की घृणित व अमानवीय घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। प्रेसवार्ता के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज