दंपति से 5 लाख रुपये उगाहने के लिए खुद के अपहरण का रचा स्वांग, गिरफ्तार

73 views

गौतम बुद्ध नगर। थाना फेस-3 पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने खुद के अपहरण का स्वांग रचा तथा एक महिला और उसके पति को अपहरण के मामले में फंसाने की कोशिश की।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आज एक शिकायत के आधार पर दशरथ साहू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति ने एक महिला कुसुम और उसके पति काशी रैकवार के साथ 24 सितंबर को अजनारा सोसाइटी के पास मारपीट की थी तथा 5 लाख रूपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर इसने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने इस मामले में 5 अक्टूबर को थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपित स्वयं घर से गायब हो गया। उसने अपहरण का झूठा ड्रामा रचकर महिला और उसके पति को डरा-धमकाकर 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपित ने अपनी पत्नी को यह कहकर भ्रमित किया कि उसका कुसुम और उसके पति द्वारा अपहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज दशरथ साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह महिला और उसके पति को फंसाने के लिए अपहरण का झूठा नाटक कर रहा था। वह उनसे 5 लाख रुपये ऐंठना चाह रहा था। आरोपित की उम्र 34 वर्ष है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ