तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज

13 views

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ क्षेत्र के प्रमुख तृणमूल कांग्रेस नेता कैज़र अहमद ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के कैनिंग (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौकत मोल्ला के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भांगड़ थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में अहमद ने आरोप लगाया है कि मोल्ला ने उन्हें मरवाने के लिए सुपारी किलर को नियुक्त किया। उन्होंने लिखित शिकायत के साथ ईमेल के माध्यम से भी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और मांग की कि उनके आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

अहमद ने विशेष रूप से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रासंगिक धाराओं, जिनमें धारा 173 भी शामिल है, के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक सौकत मोल्ला या उनके किसी निकट सहयोगी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच आंतरिक खींचतान लंबे समय से चल रही है। एक गुट का नेतृत्व मोल्ला करते हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व अहमद के हाथ में है। वर्ष 2023 में जब पार्टी ने मोल्ला को भांगड़ विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, तब अहमद ने इसका विरोध किया था। उनका तर्क था कि मोल्ला का मुख्य राजनीतिक आधार कैनिंग (पूर्व) क्षेत्र में है, न कि भांगड़ में।

बताया जाता है कि राज्य नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी एक बार फिर उभर आई है। अहमद के करीबी सहयोगियों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों से मोल्ला समर्थक भांगड़ में संगठनात्मक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पर काम कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ