फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने तीन बेटियों को फंदे पर लटकाया, खुद भी आत्महत्या की

35 views

– फंदे पर लटकने से कर्मवीर और उसकी बड़ी बेटी छवि की मौत

फरीदाबाद। पत्नी से विवाद के कारण अतुल सुभाष के बाद एक और पति ने अपनी बच्चियों के साथ खुद का जीवन समाप्त किये जाने की खबर है .मामले की पुलिस जाँच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद के नेकपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक डेयरी संचालक कर्मवीर (32) ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। पशुबाड़े में छत से फंदे पर लटके चारों को एक परिवारिक सदस्य ने देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत फंदे से उतारा, लेकिन कर्मवीर और बड़ी बेटी छवि (12) की मौत हो चुकी थी। निशु (8) और सृष्टि (6) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

धौज थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।पुलिस ने स्थानीय लाेगाें से मामले की जानकारी ली ताे बताया गया कि कर्मवीर का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। इसी वजह से पति-पत्नी अलग रहने लगे थे।बताया जा रहा है कि करीब 7 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से कर्मवीर काफी परेशान रहने लगा। वह डेरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन-पोषण करता था। डेयरी संचालक कर्मवीर ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया।

पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के पत्नी और अन्य परिजनों से जानकारी जुटा रही है।पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और तनाव का लग रहा है। फिलहाल मृतक के ससुराल पक्ष और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज