नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

103 views

कैथल, 01 जनवरी । कौशल रोजगार निगम में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका शादी के बाद तलाक हो चुका है। इसके बाद वह रोजगार की तलाश में थी। इसी दौरान अगस्त माह में उसकी पहचान अनिल कुमार नामक युवक से हुई। युवक ने खुद को अधिकारियों और नेताओं से संपर्क में बताया और कौशल रोजगार निगम के तहत किसी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

महिला के अनुसार दो सितंबर को आरोपित उसके घर पहुंचा। वहां उसने नौकरी दिलाने का भरोसा देते हुए उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी।

सिविल लाइन थाना में महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुदेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज