मूर्ति विसर्जन पर विवाद, प्रतिमा खंडित,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत, विसर्जन हुआ

20 views

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जाफराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा का हाथ खंडित होने का आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और विसर्जन संपन्न कराया।यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब जाफराबाद की नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य कस्बे से सटे शक्ति कुंड में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे।

आरोप है कि 15 से 20 लोगों के एक समूह ने समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान प्रतिमा का हाथ टूट गया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद समिति के सदस्यों ने विसर्जन करने से इनकार कर दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।बाद में, सीओ शुभम वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, जिसके लगभग दो घंटे बाद मूर्ति का विसर्जन किया जा सका। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज