लापता पत्थर व्यापारी के बेटे का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

126 views

गौतमबुद्ध नगर, 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के नेहरू नगर निवासी पत्थर कारोबारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता को लापता हुए 72 घंटे से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि मनीष गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर को व्यापारी के बेटे के लापता होने के बाद एक व्यक्ति का फोन उनके परिजनों को आया था। उसने कहा था कि शशांक की तबीयत खराब है। जिस अज्ञात व्यक्ति का फोन युवक के दादा राम प्रकाश गुप्ता को आया था, उसका पता अलीगढ़ का है। फोन करते वक्त लोकेशन दिल्ली में मिली थी।

पुलिस इस व्यक्ति के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना की कॉलर तक पहुंचाने के बाद ही इस घटना की परतें खुलेंगी। शुक्रवार को कारोबारी परिवार इस मामले में कुछ भी बताने से बचता नजर आया। उन्होंने बताया कि लापता युवक शशांक गुप्ता की कार दनकौर थाना क्षेत्र में मिली थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ