उन्नाव दुष्कर्म : दाेषी जयदीप सेंगर को हाई कोर्ट ने कल सरेंडर करने का आदेश दिया

3 views

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को 21 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली डिवीजन पीठ ने जयदीप सेंगर को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

जयदीप सेंगर को कैंसर के इलाज के लिए जुलाई, 2024 में अंतरिम जमानत मिली थी। जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है। कोर्ट ने 17 फरवरी को जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत नहीं बढ़ाई। हालांकि, जयदीप ने भी सरेंडर नहीं किया था। उसके बाद कोर्ट ने जयदीप सेंगर को 21 फरवरी को जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। कोर्ट ने जयदीप सेंगर से कहा कि पहले सरेंडर करें, उसके बाद याचिका पर सुनवाई होगी। अगर सरेंडर नहीं करेंगे, तो निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

gaban ka arop
मऊ मे सचिव पर बिना काम कराये धन उतरने का आरोप
12
50 लाख की अफीम के साथ सास-दामाद गिरफ्तार
11
शादी समारोह में नृत्य करते दुनाली से हवाई फायर का वीडियो वायरल
suprime court
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने को बड़े पैमाने पर लगाने होंगे पौधे : सुप्रीम कोर्ट

अभी की ख़बरें

court-1-150x150
लालसोट गैंगरेप व हत्या प्रकरण: दो दोषियों को फांसी की सजा
delhi hc
उन्नाव दुष्कर्म : दाेषी जयदीप सेंगर को हाई कोर्ट ने कल सरेंडर करने का आदेश दिया
delhi high court
काजोल देवगन संबंधी व्यक्तित्व कंटेंट के सोशल मीडिया में इस्तेमाल पर हाई काेर्ट की राेक
10
रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
9
एसआईआर में देरी, 10 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटने की आशंका
8
दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश की