नेपाल में हिंसक आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हुई

59 views

काठमांडू, 12 सितंबर । नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच चल रहे युवाओं के विरोध प्रदर्शनों में 51 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन पुलिस अधिकारी और एक भारतीय महिला शामिल है। यह आंकड़ा पूरे देश का है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये मौतें काठमांडू घाटी और अन्य जिलों में हुई हैं। विरोध प्रदर्शन के पहले दिन 21 लोग पुलिस की गोली से मारे गए। इनमें जेलों से फरार हुए नौ कैदी भी शामिल थे। मंत्रालय के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान 1,771 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिनमें 284 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अब तक मारने वालों की तादाद बढ़ कर 51 हो गई है, जिनमें तीन पुलिसकर्मी, 9 कैदी और एक अज्ञात भारतीय महिला शामिल हैं। इनमें से पांच मौतें एक बाल सुधार केंद्र में झड़पों के दौरान हुईं।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता विनोद घिमिरे ने बताया कि मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल (टीयूटीएच) में कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। टीयूटीएच के फोरेंसिक विभाग ने पुष्टि की कि अब तक कुल 36 शव प्राप्त हुए हैं। इनमें एक शव अज्ञात है।

वर्तमान में नौ शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इन शवों का पोस्टमार्टम तभी कराया जा रहा है, जब मृतक के परिजन जिला पुलिस कार्यालय से पत्र लेकर आ रहे हैं।

नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसने की कोशिश, महिला कैदी गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुर, 12 सितंबर। नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसने की कोशिश के आरोप में एक महिला कैदी को पकड़ा गया है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलकर उक्त महिला कैदी को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार देर रात किशनगंज जिले के टेरागछ प्रखंड के फतेहपुर सीमा पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नेपाल के खजूरगाछी इलाके की रहने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठमांडू जेल से भागी एक महिला कैदी के भारत में घुसने की कोशिश की सूचना मिलने पर एसएसबी की 12 वीं बटालियन और पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। इसके बाद महिला को भारत में घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार महिला को नेपाल पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नेपाल में जन आंदोलन के बीच कई जेल तोड़ दिये गये थे। महिला कैदी वैसी ही एक जेल से भाग निकली थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज